चाईबासा : पूर्व सीएम मधु कोड़ा की ससुराल में दो माह से बिजली नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated at : 05 Oct 2018 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : पूर्व सीएम मधु कोड़ा की ससुराल में  दो माह से बिजली नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश

चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ससुराल व जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा का मायका झींकपानी प्रखंड के बिष्टुमपुर गांव स्थित मौटाबासा टोला में दो माह से बिजली नहीं है. व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को बैठक की. इसके बाद बिजली विभाग चाईबासा कार्यालय को आवेदन सौंपा. ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि एक सप्ताह […]

विज्ञापन

चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ससुराल व जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा का मायका झींकपानी प्रखंड के बिष्टुमपुर गांव स्थित मौटाबासा टोला में दो माह से बिजली नहीं है. व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को बैठक की. इसके बाद बिजली विभाग चाईबासा कार्यालय को आवेदन सौंपा.

ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि एक सप्ताह में गांव में बिजली दुरुस्त नहीं हुई, तो ग्रामीण ढिबरी और लालटेन लेकर विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे. इस बारे में चाइबासा के एसइ टीके सिंह ने कहा कि उन्हें इसकी सूचना आजतक नहीं मिली है. एक अन्य गांव के लिए आज ही विधायक गीता कोड़ा ने ट्रांसफार्मर की मांग की थी. जिसे तत्काल उपलब्ध करा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola