बच्चों को लुधियाना ले जानेवाले दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2018 6:01 AM
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के बच्चों को तस्करी कर लुधियाना के कथित अनाथालय पेकियम मर्सी क्रॉस होम पहुंचाने का मुख्य आरोपी कोल्हान विश्वविद्यालय का छात्र निकला. पीजी प्रथम वर्ष का छात्र जुनूल लोंगा जिले के ही गुदड़ी थानांतर्गत किचिंदा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने मानव तस्करी व धर्मांतरण के आरोप में जुनूल लोंगा […]
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के बच्चों को तस्करी कर लुधियाना के कथित अनाथालय पेकियम मर्सी क्रॉस होम पहुंचाने का मुख्य आरोपी कोल्हान विश्वविद्यालय का छात्र निकला. पीजी प्रथम वर्ष का छात्र जुनूल लोंगा जिले के ही गुदड़ी थानांतर्गत किचिंदा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने मानव तस्करी व धर्मांतरण के आरोप में जुनूल लोंगा तथा पेकियम मर्सी क्रॉस होम के संचालक सत्येंद्र प्रसाद मोसेस को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को पुलिस हेडक्वार्टर में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी क्रांति कुमार गड़िदेसी ने मामले का खुलासा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










