होज पाइप काट वाहनों से डीजल चुरा रहा गिरोह
किरीबुरू : किरीबुरू शहर में खड़े वाहनों से लगातार डीजल चोरी हो रही है. इससे घबरा कर कुछ वाहन मालिक सीआरपीएफ कैंप के आसपास वाहन खड़ा कर रहे हैं. चोरों ने पिछले कुछ दिनों में व्यवसायी रामाशीष चौरसिया, होटल मालिक शिवजी चौरसिया, ठेकेदार अरविंद चौहान, ठेकेदार सुजीत दास, बैंक मोड़ के राशन दुकानदार श्री चौधरी […]
किरीबुरू : किरीबुरू शहर में खड़े वाहनों से लगातार डीजल चोरी हो रही है. इससे घबरा कर कुछ वाहन मालिक सीआरपीएफ कैंप के आसपास वाहन खड़ा कर रहे हैं. चोरों ने पिछले कुछ दिनों में व्यवसायी रामाशीष चौरसिया, होटल मालिक शिवजी चौरसिया, ठेकेदार अरविंद चौहान, ठेकेदार सुजीत दास, बैंक मोड़ के राशन दुकानदार श्री चौधरी आदि के बस, ट्रक, कैंफर, बोलेरो की डीजल टंकी का हॉर्स पाइप काट सैकड़ों लीटर डीजल चोरी कर लिया. सबसे ज्यादा परेशानी यह है कि शहर में हार्स पाइप नहीं मिलता है. ऐसे में वाहन मालिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वाहन मालिकों को घटना की जानकारी तब होती है,
आपके शहर में
जब डीजल भराने पर बाहर गिरने लगाता है. हॉर्स पाइप हेक्सा ब्लेड से काट रहे हैैं. शहर में कुछ लोग डीजल चोरी का गिरोह चलाते हैं. इनके अधीन मुर्गापाड़ा, बैंकमोड़, चर्च हाटिंग, मेन मार्केट हाटिंग, प्रोस्पेक्टिंग हाटिंग आदि क्षेत्र के दर्जनों युवा काम करते हैं. ये शहर के वाहन मालिकों को पेट्रोल पंप से लगभग दस रुपये कम कीमत पर डीजल बेचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए