नक्सली बंदी आज, कई जगहों पर की पोस्टरबाजी, हाइ अलर्ट

चक्रधरपुर/बंदगांव : चक्रधरपुर एनएच-75 स्थित ओवरब्रिज में माओवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर पोस्टरबाजी की. घटना एक अगस्त की रात करीब 11 बजे की है. पोस्टरबाजी से क्षेत्र में दहशत है. इसके बाद माओवादियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने शहर के चारों ओर गश्ती अभियान चलाया. वहीं दक्षिण जोनल कमेटी भाकपा माओवादी नक्सली संगठन […]
चक्रधरपुर/बंदगांव : चक्रधरपुर एनएच-75 स्थित ओवरब्रिज में माओवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर पोस्टरबाजी की. घटना एक अगस्त की रात करीब 11 बजे की है. पोस्टरबाजी से क्षेत्र में दहशत है. इसके बाद माओवादियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने शहर के चारों ओर गश्ती अभियान चलाया. वहीं दक्षिण जोनल कमेटी भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने हुडागंदा शहीद दुर्गाचरण महतो के स्मारक, नकटी स्थित एनएच 75 जाहिरा स्थल के समीप, नकटी पोंगडा सड़क पर भी पोस्टरबाजी की.
नकटी में बने अस्थायी सीआरपीएफ कैंप के आस-पास भी पोस्टरबाजी की. पोस्टर में शहीदों की याद में दृढ़ होकर शपथ लेकर उनके अधूरे कार्य को पूरा करने, झारखंड-बिहार के वीर शहीदों को लाल सलाम, सामंतवाद दलाल पूंजीपति जनता की दुश्मन आदि बातें लिखी हुई है. पोस्टरबाजी से क्षेत्र की जनता में दहशत का माहौल है. मालूम हो कि माओवादी संगठन एक व दो अगस्त को पुलिसिया जुल्म के खिलाफ विरोध दिवस मना रहे हैं. जबकि तीन अगस्त को माओवादियों ने बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




