चाईबासा : राजकीय सम्मान के साथ की गयी पूर्व मंत्री श्यामूचरण की अंत्येष्टि
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चाईबासा : पूर्व गृह सचिव सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद के पिता श्यामूचरण तुबिद का राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को उनके आवास सिंकूरसाई में अंतिम विदाई दी गयी. निर्धारित समय के अनुसार 11 बजे आदिवासी कल्याण मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक लक्ष्मण टुडू के उपस्थिति में प्रशासन ने पार्थिव शरीर को तिरंगा ओढ़ाया […]
विज्ञापन
चाईबासा : पूर्व गृह सचिव सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद के पिता श्यामूचरण तुबिद का राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को उनके आवास सिंकूरसाई में अंतिम विदाई दी गयी.
निर्धारित समय के अनुसार 11 बजे आदिवासी कल्याण मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक लक्ष्मण टुडू के उपस्थिति में प्रशासन ने पार्थिव शरीर को तिरंगा ओढ़ाया एवं राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गयी. पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्यामूचरण तुबिद को पत्नी कमल लता तुबिद, पुत्र जेबी तुबिद, पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, नाती तनुज भ्रमर, उनकी बेटियों ने पहले श्रद्धांजलि दी.
उसके बाद पारी-पारी कर अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि के पश्चात मंत्री नीलकंठ मुंडा ने कहा कि राज्य से एक दिग्गज जन प्रतिनिधि हमारे बीच से चले गये. झारखंड राज्य अलग होने पर उनकी अहम भूमिका थी. उनके विचारों से आज हम सबों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. मालूम हो कि रांची मेडिका में निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर को उनके सिकूरसाई स्थित आवास में दो दिनों से रखा गया था.
पार्थिव शरीर को सर्वप्रथम सिकूरसाई स्थित कॉफ्रेंस हॉल से उनके पुराना मकान में लाया गया, जहां उन्हें मिट्टी दी गयी. मौके पर उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी क्रांति कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र चांपिया, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल व प्रवीण प्रभाकर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










