नाइट पेट्रोलिंग मैन की सतर्कता से टला रेल हादसा

Updated at : 15 Dec 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
नाइट पेट्रोलिंग मैन की सतर्कता से टला रेल हादसा

सीनी-महालीमोरुप के बीच टूटी थी रेल पटरी एक घंटा में रेल ट्रैक को किया गया दुरुस्त चक्रधरपुर : सीनी-महालीमोरुप रेलखंड में नाइट पेट्रोलिंग मैन की सतर्कता से रेल हादसा टल गया. सीनी- महालीमोरुप रेलखंड के किमी संख्या 377/10-12 के बीच रेल पटरी (ग्लुड) टूट गयी थी. नाइट पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैक मेनटेनर मिथिलेश कुमार व […]

विज्ञापन

सीनी-महालीमोरुप के बीच टूटी थी रेल पटरी

एक घंटा में रेल ट्रैक को किया गया दुरुस्त
चक्रधरपुर : सीनी-महालीमोरुप रेलखंड में नाइट
पेट्रोलिंग मैन की सतर्कता से रेल हादसा टल गया. सीनी- महालीमोरुप रेलखंड के किमी संख्या 377/10-12 के बीच रेल पटरी (ग्लुड) टूट गयी थी. नाइट पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैक मेनटेनर मिथिलेश कुमार व दुर्गा महतो ने इसे देख रेल अधिकारियों को सूचना दी. इसके तुरंत बाद डाउन रेल लाइन में गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया. तुरंत एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. करीब एक घंटे में रेल लाइन को दुरुस्त कर लिया गया. इस दौरान एक घंटे तक रेलकर्मियों को ग्लुड बदलने में मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद गुरुवार की सुबह 5.30 बजे डाउन रेल लाइन में गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ. 4.30 से 5.30 बजे के दरम्यान डाउन लाइन में कोई यात्री ट्रेन नहीं थी. जिससे यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola