स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज पर रखें पैनी नजर
Updated at : 14 Dec 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर रेल मंडल में आरपीएफ की क्राइम मीटिंग आयोजित चक्रधरपुर : रेलवे से जुड़ी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये जीआरपी और स्थानीय पुलिस से तालमेल बढ़ायें और सूचना का अदान-प्रदान करें. इससे आरपीएफ को अपराध नियंत्रण में अासानी होगी. यह बात रेल मंडल आरपीएफ क्राइम मीटिंग में आरपीएफ के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर रेल मंडल में आरपीएफ की क्राइम मीटिंग आयोजित
चक्रधरपुर : रेलवे से जुड़ी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये जीआरपी और स्थानीय पुलिस से तालमेल बढ़ायें और सूचना का अदान-प्रदान करें. इससे आरपीएफ को अपराध नियंत्रण में अासानी होगी.
यह बात रेल मंडल आरपीएफ क्राइम मीटिंग में आरपीएफ के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी ने कही. उन्होंने कहा कि रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर असामाजिक तत्वों व संदिग्ध लोगों से पूछताछ होगी. अापराधिक घटना की पुष्टि के लिये 8 से 11 बजे तक स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. कहा कि क्रिसमस त्योहार को लेकर ट्रेनों व स्टेशनों में भीड़ बढ़ेगी. इस दौरान ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया.
इसके अलावे रेल गाड़ियों, स्टेशन परिसर में सिगरेट व तंबाकू का सेवन करने, गंदगी फैलाने, अनाधिकृत रुप से यात्रा करने आदि पर सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही. मौके पर सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय भगत, एस अरफीन, एमके सिंह, एमके सोना, पीके साही, एमके साहू, एके सिंह, गणेश पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




