महिला के झोला से नकद व बैंक पासबुक उड़ाया

Updated at : 13 Dec 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
महिला के झोला से नकद व बैंक पासबुक उड़ाया

चाईबासा : चाईबासा के मंगलाहाट में पॉकेटमार सक्रिय हैं. मंगलवार को बाजार करने आयी अधेड़ महिला के झोला से पॉकेटमारों ने 700 रुपये नकद और बैंक का पासबुक उड़ा लिया. महिला दुकान में अपनी पोती का कपड़ा खरीदने के बाद पैसे निकलने लगी, तो उसे पैसे उड़ाने की जानकारी मिली. महिला चंपा देवी झींकपानी थानांतर्गत […]

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा के मंगलाहाट में पॉकेटमार सक्रिय हैं. मंगलवार को बाजार करने आयी अधेड़ महिला के झोला से पॉकेटमारों ने 700 रुपये नकद और बैंक का पासबुक उड़ा लिया. महिला दुकान में अपनी पोती का कपड़ा खरीदने के बाद पैसे निकलने लगी, तो उसे पैसे उड़ाने की जानकारी मिली. महिला चंपा देवी झींकपानी थानांतर्गत कुलडीहा गांव की रहनेवाली है. मंगलवार को वह अपनी चार साल की पोती ज्योति कुमारी के साथ मंगलाहाट गयी थी. कपड़ा की थैली में रूमाल में बांधकर सात सौ रुपये रखी थी. बैंक ऑफ डंडिया शाखा चाईबासा का पासबुक था. वह तुरंत बैंक ऑफ इंडिया शाखा पहुंची. बैंक कर्मचारियों को जानकारी दी. इसके बाद वह सदर थाना पहुंची और चोरी की लिखित शिकायत की. थाना में पुलिस कर्मियों ने उसे घर जाने के लिए 50 रुपये दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola