कोल्हान विश्वविद्यालय के 11 कॉलेजों का प्लेसमेंट ड्राइव 11 व 12 को जमशेदपुर में

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के 11 कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिये आगामी 11 व 12 दिसंबर को जमशेदपुर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा. उच्च व तकनीकि विभाग रांची की ओर से यह प्लेसमेंट कराया जा रहा है. स्टेट को-ऑडिनेटर डॉ शुभ दयाल व केयू इंचार्ज डॉ रंजीत कुमार कर्ण की ओर से कुलपति के […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के 11 कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिये आगामी 11 व 12 दिसंबर को जमशेदपुर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा. उच्च व तकनीकि विभाग रांची की ओर से यह प्लेसमेंट कराया जा रहा है. स्टेट को-ऑडिनेटर डॉ शुभ दयाल व केयू इंचार्ज डॉ रंजीत कुमार कर्ण की ओर से कुलपति के मार्गदर्शन में किया जा रहा है.
इच्छुक विद्यार्थी अपने कॉलेज प्लेसमेंट इंचार्ज से संपर्क में रहें. इसमें 2016-17 में उत्तीर्ण विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं. मालूम हो कि प्लेसमेंट में वैसे कॉलेज के ही विद्यार्थी शामिल होंगे जिन कॉलेज को रूषा की ओर से फंड प्राप्त होता हैं, जो नैक ग्रेडिंग करा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




