कुंडली नहीं, ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट मिलाकर करें शादी : डॉ सुनील

Updated at : 02 Dec 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
कुंडली नहीं, ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट मिलाकर करें शादी : डॉ सुनील

नोवामुंडी : लड़का-लड़की की शादी कुंडली मिला कर नहीं, बल्कि ब्लड जांच की रिपोर्ट मिलाकर विवाह करनी चाहिए, तभी दांपत्य सफल हो सकेगा. जीवन में स्वास्थ्य सर्वोपरि है. उक्त बातें डॉ सुनील मुखर्जी ने कही. वे विश्व एड्स दिवस पर नोवामुंडी कॉलेज एनएसएस ग्रुप की ओर से रक्तदान विषय पर आधारित जागरुकता कार्यशाला को संबोधित […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : लड़का-लड़की की शादी कुंडली मिला कर नहीं, बल्कि ब्लड जांच की रिपोर्ट मिलाकर विवाह करनी चाहिए, तभी दांपत्य सफल हो सकेगा. जीवन में स्वास्थ्य सर्वोपरि है. उक्त बातें डॉ सुनील मुखर्जी ने कही. वे विश्व एड्स दिवस पर नोवामुंडी कॉलेज एनएसएस

ग्रुप की ओर से रक्तदान विषय पर आधारित जागरुकता कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने छात्र-छात्राओं को रक्तदान के महत्व पर बताया कि रक्तदान से शरीर में खून की कमी नहीं होती.
इसके लिए युवाओं को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने की जरूरत है. आपका एक मिली लीटर खून किसी की जिंदगी बचा सकता है. उन्होंने ब्लड जांच के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी.
जमशेदपुर में थैलेसीमिया के 600मरीज
थैलेसीमिया जैसी जानलेवा बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में 600 थैलेसीमिया के मरीज हैं. मौके पर वोलेंटियरी ब्लड डोनर्स सोसाईटी, टेल्को रिक्राएशन क्लब, जमशेदपुर के डॉ एसके सिंह, प्राचार्य डॉ मनोजीत विश्वास समेत अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola