पेड़ से टकरायी बोलेरो चालक की हुई मौत
Updated at : 01 Dec 2017 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा. झींकपानी मुख्य मार्ग पर हुई घटना चालक बड़ाजामदा का रहने वाला था शादी समारोह में गाड़ी चलाकर लौट रहा था चाईबासा : चाईबासा- झींकपानी मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह झींकपानी के माटागुटु के पास अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ में टकरा गयी. इसमें बोलेरो चालक पवन गुप्ता की मौत हो गयी. वह बड़ाजामदा […]
विज्ञापन
चाईबासा. झींकपानी मुख्य मार्ग पर हुई घटना
चालक बड़ाजामदा का रहने वाला था
शादी समारोह में गाड़ी चलाकर लौट रहा था
चाईबासा : चाईबासा- झींकपानी मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह झींकपानी के माटागुटु के पास अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ में टकरा गयी. इसमें बोलेरो चालक पवन गुप्ता की मौत हो गयी. वह बड़ाजामदा का रहनेवाला था. वह गाड़ी पर अकेला था. घटना सुबह करीब दस बजे की है. स्थानीय लोगों ने उसे घटनास्थल से उठाकर चाईबासा सदर अस्पताल लाया. पवन गुप्ता की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने एमजीएम रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पवन गुप्ता का परिजन अस्पताल पहुंचे. परिजन घायल पवन गुप्ता को एमजीएम जमशेदपुर ले जा रहे थे. जमशेदपुर पहुंचने के पहले पवन की मौत हो गयी.
इसके बाद शव को चाईबासा वापस ले आया. मृतक के परिजनों ने बताया कि पवन गुप्ता रात में किसी शादी समारोह में गाड़ी लेकर गया था. गुरूवार को सुबह घर वापस बड़ाजामदा लौट रहा था. उसकी छाती में अंदरूनी चोट लगी थी. लोगों ने बताया कि चालक गाड़ी काफी तेजी से चला रहा था. वह चाईबासा की ओर से जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




