शराब फैक्टरी ध्वस्त, 10 हजार किलो महुआ जब्त
Updated at : 01 Dec 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : अाबकारी विभाग ने गुरुवार की सुबह टोकलो थानांतर्गत हादुर गांव में संचालित महुआ शराब की मिनी फैक्टरी को तोड़ दिया. वहां से 10 हजार किलो जावा महुआ व 200 लीटर महुआ शराब जब्त किया. विभाग के उत्पाद अधीक्षक कुलदीप कुमार व टोकलो थाना ने छापेमारी की. टीम के हादुर गांव पहुंचते ही अफरा-तफरी […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : अाबकारी विभाग ने गुरुवार की सुबह टोकलो थानांतर्गत हादुर गांव में संचालित महुआ शराब की मिनी फैक्टरी को तोड़ दिया. वहां से 10 हजार किलो जावा महुआ व 200 लीटर महुआ शराब जब्त किया. विभाग के उत्पाद अधीक्षक कुलदीप कुमार व टोकलो थाना ने छापेमारी की. टीम के हादुर गांव पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गयी.
महुआ शराब फैक्टरी के संचालक पुलिसकर्मियों को देख फरार हो गये. विभाग ने महुआ शराब चुलाई हो रही भट्ठियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया. फैक्टरी में शराब चुलाई के उपयोग में लायी जा रही करीब 500 सौ अधिक बर्तन को नष्ट कर दिया. सैकड़ों लीटर महुआ शराब को जमीन पर बहा दिया गया. अाबकारी विभाग के मुताबिक मिनी फैक्टरी से करीब तीन लाख रुपये का जावा महुआ व शराब और बर्तन जब्त किया गया है.
अाबकारी विभाग को बड़ी सफलता: कुलदीप
उत्पाद अधीक्षक कुलदीप कुमार ने कहा कि हादुर गांव अवैध महुआ फैक्टरी संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर छापामारी की गयी. हादुर गांव बड़े पैमाने पर शराब की चुलाई हो रही थी. अवैध महुआ शराब भट्ठियों के खिलाफ अबकारी विभाग अभियान छेड़ रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




