जीवन कंडुलना दस्ता के टेबो में होने की खबर

Updated at : 30 Nov 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
जीवन कंडुलना दस्ता के टेबो में होने की खबर

बंदगांव : पोड़ाहाट के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सात दिनों का ऑपरेशन बुधवार को समाप्त हो गया. अभियान में जिला पुलिस व सीआरपीएफ की 60, 197, 174 बटालियन तथा कोबरा के जवान शामिल थे. अभियान का नेतृत्व पश्चिमी सिंहभूम एसपी अनीश गुप्ता ने किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादी नक्सली संगठन के […]

विज्ञापन

बंदगांव : पोड़ाहाट के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सात दिनों का ऑपरेशन बुधवार को समाप्त हो गया. अभियान में जिला पुलिस व सीआरपीएफ की 60, 197, 174 बटालियन तथा कोबरा के जवान शामिल थे. अभियान का नेतृत्व पश्चिमी सिंहभूम एसपी अनीश गुप्ता ने किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर जीवन कंडुलना अपने दस्ते के साथ टेबो के जंगल में मौजूद है. इसके बाद पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ सात दिनों तक जोंको, कुरजुली, सेरेंगाद, दुरदुरदा, लोडाय, सोयमारी, कंसरा, तेंदा, संकरा आदि जगहों पर ऑल आउट ऑपरेशन चलाया. हालांकि पुलिस को इसमें कोई सफलता नहीं हाथ लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola