सोनापोस में चार भट्ठियां ध्वस्त, संचालक गिरफ्तार
Updated at : 29 Nov 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

सोनुवा में चल रही थी देसी शराब की फैक्टरी 500 किलो महुआ व सैकड़ों लीटर शराब जब्त तीन भट्ठी संचालक भागने में रहे सफल चक्रधरपुर : आबकारी विभाग द्वारा उत्पाद अधीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में सोनुवा के सोनापोस में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल चार भट्ठियां ध्वस्त की […]
विज्ञापन
सोनुवा में चल रही थी देसी शराब की फैक्टरी
500 किलो महुआ व सैकड़ों लीटर शराब जब्त
तीन भट्ठी संचालक भागने में रहे सफल
चक्रधरपुर : आबकारी विभाग द्वारा उत्पाद अधीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में सोनुवा के सोनापोस में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल चार भट्ठियां ध्वस्त की गयी, जबकि पांच सौ केजी महुआ व सैकड़ों लीटर महुआ शराब जब्त कर नष्ट कर दिया गया. साथ ही एक भट्ठी संचालक रूपेश कच्छप को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन भागने में सफल रहे. टीम जैसे ही सोनापोस गांव पहुंची, भट्ठी संचालक फरार हो गया. यहां देसी शराब की मिनी फैक्टरी चल रही थी. नदी किनारे भट्ठी स्थापित कर महुआ शराब की चुलाई की जा रही थी. इस दौरान मौके से भाग रहे भट्ठी संचालक रूपेश कच्छप को पुलिसकर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया.
इस दौरान श्री कुमार ने कहा कि अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगी. सोनापोस गांव में मिनी फैक्टरी चल रही थी. गुप्त सूचना पर कार्रवाई रते हुए चार भट्ठियों को नष्ट किया गया. 100 लीटर से अवैध शराब को जमीन पर डाल कर बर्बाद किया गया. 100 लीटर महुआ शराब, 500 किलो अवैध जावा महुआ जब्त किया गया. जबकि भट्ठी संचालक रूपेश कच्छप को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




