घर में चूल्हे से आग ताप रही महिला झुलसी

Updated at : 28 Nov 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
घर में चूल्हे से आग ताप रही महिला झुलसी

चाईबासा : मंझारी थानांतर्गत उलीडीह गांव में घर के अंदर लकड़ी का चूल्हा में आग ताप रही महिला साड़ी में आग पकड़ने से बुरी तरह झुलस गयी. गंभीर हालत में इंदिरावती मुंडा (26) को चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इंदरावती ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे घर के अंदर लकड़ी […]

विज्ञापन

चाईबासा : मंझारी थानांतर्गत उलीडीह गांव में घर के अंदर लकड़ी का चूल्हा में आग ताप रही महिला साड़ी में आग पकड़ने से बुरी तरह झुलस गयी. गंभीर हालत में इंदिरावती मुंडा (26) को चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इंदरावती ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे घर के अंदर लकड़ी का चूल्हा जलाकर आग ताप रही थी.

उसके गोद में डेढ़ साल का बच्चा था. उसके पैर की ओर से साड़ी में आग पकड़ लिया. उसने गोद में लिये बेटा को जमीन पर पटक दिया. वह चिल्लाते हुए घर से दौड़कर बाहर निकली. हल्ला सुनकर पड़ोस के लोग दौड़कर आये और पानी डालकर उसके कपड़े में लगी आग को बुझाया. इस दौरान उसके दोनों पैर, जांघ, कमर व छाती झुलस गया था. उसका डेढ़ साल का बच्चा बाल-बाल बच गया.

साड़ी में आग पकड़ते ही महिला ने गोद में लिये बेटे को जमीन पर फेंका
आग लगी हालत में चिल्लाते हुए बाहर निकली, पड़ोसियों ने बचाया
डीलर तीन माह से नहीं दे रहा राशन बीडीओ से सिर्फ जांच का आश्वासन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola