छह हजार दे गेस्ट शिक्षक बहाल कर सकेंगे कॉलेज

Updated at : 28 Nov 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
छह हजार दे गेस्ट शिक्षक बहाल कर सकेंगे कॉलेज

कोल्हान विवि प्रशासन ने अंगीभूत कॉलेजों को दिये निर्देश विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार होगी नियुक्ति पीएचडी व नेट उत्तीर्ण शिक्षकों की बहाली तक वैकल्पिक व्यवस्था चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने सभी अंगीभूत कॉलेजों को छह हजार मासिक मानदेय पर गेस्ट शिक्षक बहाल करने का निर्देश दिया है. कॉलेज विद्यार्थियों के जरूरत के हिसाब से […]

विज्ञापन

कोल्हान विवि प्रशासन ने अंगीभूत कॉलेजों को दिये निर्देश

विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार होगी नियुक्ति
पीएचडी व नेट उत्तीर्ण शिक्षकों की बहाली तक वैकल्पिक व्यवस्था
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने सभी अंगीभूत कॉलेजों को छह हजार मासिक मानदेय पर गेस्ट शिक्षक बहाल करने का निर्देश दिया है. कॉलेज विद्यार्थियों के जरूरत के हिसाब से गेस्ट शिक्षक नियुक्त कर सकेंगे. इसका खर्च विवि वहन करेगी. जबतक पीएचडी व नेट पास गेस्ट शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती है, तबतक कॉलेज वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते हैं. कुलसचिव डॉ एससी दास ने कहा कि सरकार से फंड आने पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी. फरवरी के अंतिम सप्ताह तक नियुक्ति होने की संभावना है.
शिक्षकों की कमी से पढ़ाई बाधित : कॉलेजों में इन दिनों इंटरनल का परीक्षा चल रही है. शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को कठिनाई हो रही है. कुछ विषय के विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने एक भी कक्षा नहीं की है. कॉलेजों में नियमित कक्षा नहीं होने से यह परेशानी होने लगी है. शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola