अवैध पार्किंग नहीं रोकने से हो रहा घाटा

Updated at : 24 Nov 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध पार्किंग नहीं रोकने से हो रहा घाटा

आमजनों की सुविधा के लिए चालू किया था साइकिल स्टैंड चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन साइकिल स्टैंड का टेंडर खत्म होने के बाद आमजनों की सुविधा के लिए तीन माह के लिए मेजर्स कंपनी को स्टैंड सौंपा गया था. लेकिन एक माह में ही मेजर्स कंपनी ने साइकिल स्टैंड बंद कर देने की चेतावनी रेलवे […]

विज्ञापन

आमजनों की सुविधा के लिए चालू किया था साइकिल स्टैंड

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन साइकिल स्टैंड का टेंडर खत्म होने के बाद आमजनों की सुविधा के लिए तीन माह के लिए मेजर्स कंपनी को स्टैंड सौंपा गया था. लेकिन एक माह में ही मेजर्स कंपनी ने साइकिल स्टैंड बंद कर देने की चेतावनी रेलवे की दी है. मेजर्स कंपनी के मालिक मनोज सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन में अवैध पार्किंग पर रोक लगाने की शर्त पर 64 हजार रुपये अधिक राशि बढ़ाकर टेंडर लिया. लेकिन रेलवे प्रशासन ने अवैध पार्किंग पर रोक नहीं लगाया गया.
जबकि वाणिज्य अधिकारी, आरपीएफ एवं जीआरपी को अवैध पार्किंग पर कार्रवाई के लिए पत्र सौंपा गया था. इसके बावजूद अवैध पार्किंग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे प्रति दिन दोनों साइकिल स्टैंड से हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है. रेलवे का वाणिज्य विभाग शीघ्र ही कार्रवाई नहीं करती है तो स्टैंड बंद कर दी जायेगी एवं रेलवे में जमा राशि को कानूनी तौर पर वापस ले लिया जायेगा. मालूम रहे कि 25 अक्तूबर को चक्रधरपुर रेलवे साइकिल स्टैंड सौंपा गया था. एक साइकिल स्टैंड का टेंडर 1 लाख 9हजार 265 रुपये है.
कार्रवाई के लिए आरपीएफ को भेजा था पत्र : डीसीएम
मंडल वाणिज्य प्रबंधक अर्जुन मजूमदार ने कहा कि रेलवे साइकिल स्टैंड 90 दिन के लिए मेजर्स कंपनी को सौंपा गया था. इस दौरान आरपीएफ कमांडेंट को अवैध पार्किंग पर रोक लगाने के लिए पत्र भी प्रेषित किया गया था.
जांच करने के बाद होगी कार्रवाई : एएससी
आरपीएफ के एएससी संजय भगत ने कहा कि रेलवे विभाग के अंदर अवैध पार्किंग की जांच कर कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola