चाईबासा में सरेंडर के बाद गया जेल

Updated at : 23 Nov 2017 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा में सरेंडर के बाद गया जेल

परिजनों की नम आंखें देख फरहान भी रो पड़ा फरहान को निकालिए ग्रामीण देंगे फैसला किरीबुरू : अंजली प्रकरण के नामजद आरोपी की सरेंडर करने की खबर बुधवार को पूरे किरीबुरू में फैल गयी थी. इस दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए पूरे किरीबुरू क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील […]

विज्ञापन

परिजनों की नम आंखें देख फरहान भी रो पड़ा

फरहान को निकालिए ग्रामीण देंगे फैसला
किरीबुरू : अंजली प्रकरण के नामजद आरोपी की सरेंडर करने की खबर बुधवार को पूरे किरीबुरू में फैल गयी थी. इस दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए पूरे किरीबुरू क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. किसी ने अफवाह फैला दी कि आरोपी फरहान को पुलिस किरीबुरू थाने लेकर आयी है. इसकी सूचना पर अंजली के पिता यतींद्र प्रसाद, माता करूणा प्रसाद संग कई लोग थाना में जुट गये. वे फरहान को थाना से निकालने की मांग करने लगे.
Âबाकी पेज 15 पर लोग अपने ढंग से फरहान पर फैसला देने की बात कह रहे थे. धीरे-धीरे काफी संख्या में लोग थाना के पास जुट गये. थाना परिसर में तोड़-फोड़ करने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने थाना की सुरक्षा सख्त कर दी. पुलिस व सीआारपीएफ जवानों को तैनात कर दिया. थाना परिसर में मौजूद डीएसपी तौकिर आलम, इंस्पेक्टर बिनोद कुमार, छोटानागरा थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने मौजूद लोगों को बताया कि फरहान यहां नहीं है. फरहान ने चाईबासा कोर्ट में सरेंडर किया है. इसके बाद लोगों का गुस्सा कुछ शांत हुआ. मगर, फिर भी लोग आक्रोशित थे. मौके पर मुखिया पार्वती किड़ो, राजा तिर्की आदि उपस्थित थे.
नरगिश ने फरहान को थाना में लाने की मांग की
भीड़ में मौजूद नरगिश नाम की महिला थाना में घुस गयी थी. नरगिश फरहान को थाना लाने की मांग कर रही थी. पुलिस के समझाने पर भी वह अपनी मांग पर अडिग थी. अंजली के माता-पिता के समझाने के बाद भी वह अपनी रट लगा रही थी. इस बीच डीएसपी व इंस्पेक्टर ने कड़े शब्दों का प्रयोग कर नरगिश को थाना परिसर से बाहर किया.
डीएसपी ने अंजली के माता-पिता को दिया न्याय का भरोसा
थाना पहुंचे अंजली के माता-पिता से डीएसपी तौकिर आलम ने बात की. अंजली को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. डीएसपी ने कहा कि एक-एक मामले की गहराई से जांच हो रही है. कोई भी दोषी बच नहीं पायेगा.
बाद में पुनः अंजलि के माता पिता को बैठाकर बेहतर तरीके से पुलिस की अब तक की कार्यवाही के बाबत समझाया गया जिसके बाद यतिन्द्र प्रसाद ने कहा कि हमें पुलिस पर भरोसा है एंव अंजलि को न्याय मिलना चाहिये.
फरहान के किरीबुरू थाना में होने की अफवाह पर थाना में जुटे ग्रामीण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola