पूर्व विधायक मंगल िसंह बोबोंगा समेत छह ने किया सरेंडर, जेल
Updated at : 23 Nov 2017 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

नोवामुंडी में सड़क जाम और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला हथकड़ी लगा कर सभी को अन्य कैदियों के साथ ले जाया गया जेल चाईबासा : नोवामुंडी में सड़क जाम और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पूर्व विधायक सह झामुमो के नेता मंगल सिंह बोबोंगा समेत छह लोगों ने बुधवार को […]
विज्ञापन
नोवामुंडी में सड़क जाम और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला
हथकड़ी लगा कर सभी को अन्य कैदियों के साथ ले जाया गया जेल
चाईबासा : नोवामुंडी में सड़क जाम और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पूर्व विधायक सह झामुमो के नेता मंगल सिंह बोबोंगा समेत छह लोगों ने बुधवार को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदर की अदालत में सरेंडर कर दिया. जहां से अदालत के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों को हथकड़ी लगाकर कोर्ट स्थित हाजत ले गया. हाजत से अन्य कैदियों के साथ कैदी गाड़ी से जेल ले जाया गया. आत्मसमर्पण करनेवालों में मंगल सिंह बोबोंगा के अलावा सोनाराम लागुरी, शंभु चातार, खगेश्वर प्रधान, सुखराम लागुरी व अनवर मुर्गीवाला (उक्त सभी नोवामुंडी बाजार) शामिल है
इस मामले के एक आरोपी अभिमन्यु पान ने सरेंडर नहीं किया है. उक्त मामले पर 30 मार्च-16 को सभी काे एक साल की सजा सुनायी गयी थी. इस पर आरोपियों ने जमानत के लिए हाइकोर्ट में अपील की थी. 21 सितंबर-17 को हाइकोर्ट में उनकी अपील खारिज हो गयी. इस पर सभी ने बुधवार को सरेंडर कर दिया.
सड़क जाम के दौरान पुलिस पर हुआ था पथराव
सड़क जाम एवं सरकारी काम में बाधा डालने काे लेकर तत्कालीन नोवामुंडी थाना प्रभारी फ्रांसिस जेवियर बाड़ा के बयान पर 20 अक्तूबर-04 को मामला दर्ज किया गया था. दर्ज मामले में बताया था कि 19 अक्तूबर-04 को एक हाइवा ने नोवामुंडी थाना क्षेत्र के मौदी गांव निवासी विक्रम लागुरी को कुचल दिया था.
इस पर ग्रामीणों ने गुस्से में आकर हाइवा चालक को बांधकर पीटा तथा पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के नेतृत्व में सड़क जाम किया था. सड़क जाम को हटाने के लिए नोवामुंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसी समय ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पथराव में थाना प्रभारी श्री बड़ा समेत एक पुलिस रामनारायण घायल हो गये थे. थाना प्रभारी को सिर में चोट लगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




