अध्यक्ष पद का बैलेट पेपर सफेद सचिव का होगा गुलाबी

Updated at : 23 Nov 2017 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष पद का बैलेट पेपर सफेद सचिव का होगा गुलाबी

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव को लेकर उपयोग होने वाले बैलट पेपर का रंग निर्धारित कर लिया है. कुल छह पदों पर होनेवाले चुनाव में अध्यक्ष पद का बैलेट पेपर सफेद होगा. वहीं उपाध्यक्ष का बैलेट पेपर हल्का हरा, सचिव का गुलाबी, संयुक्त सचिव का हल्का नीला, उप सचिव का पीला […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव को लेकर उपयोग होने वाले बैलट पेपर का रंग निर्धारित कर लिया है. कुल छह पदों पर होनेवाले चुनाव में अध्यक्ष पद का बैलेट पेपर सफेद होगा. वहीं उपाध्यक्ष का बैलेट पेपर हल्का हरा, सचिव का गुलाबी, संयुक्त सचिव का हल्का नीला, उप सचिव का पीला तथा विवि प्रतिनिधि पद का बैलेट पेपर संतरा के रंग का होगा.

सभी कॉलेजों को निर्धारित हैलेट पेपर के तहत ही चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है. जिन कॉलेजों को बैलेट पेपर नहीं मिले, वे विवि से हासिल कर सकते हैं. डीएसडब्ल्यू प्रो एके उपाध्याय ने अब तक मतदाता सूची जमा नहीं करानेवाले कॉलेजों को अपनी मतदाता सूची विवि में जमा करा देने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola