पुलिसकर्मी ने की कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश

चाईबासा : दिन को कोर्ट में ड्यूटी किया और रात में पुलिस लाइन स्थित आवास में एक पुलिसकर्मी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे की है. उसके पास से कीटनाशक का एक बोतल मिला. जब पुलिस मनोज उरांव (25) की तबीयत खराब होते देखकर आवास […]
चाईबासा : दिन को कोर्ट में ड्यूटी किया और रात में पुलिस लाइन स्थित आवास में एक पुलिसकर्मी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे की है. उसके पास से कीटनाशक का एक बोतल मिला. जब पुलिस मनोज उरांव (25) की तबीयत खराब होते देखकर आवास के अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे देखा. इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. स्थिति गंभीर पर अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. कीटनाशक पीने का कारणों का पता नहीं चल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




