जेएसएलपीएस के डीपीएम को डीडीसी ने लगायी कड़ी फटकार

Updated at : 23 Nov 2017 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
जेएसएलपीएस के डीपीएम को डीडीसी ने लगायी कड़ी फटकार

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में बुधवार को उप विकास आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने फोकस एरिया में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. जिसमें, बंदगांव, आनंदपुर, मनोहरपुर, नोवामुंडी व गोइलकेरा के 42 गांवों में चल रहे विकास कार्यों की बारी-बारी से संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली. परती भूमि विकास योजना के तहत 500 रुपये प्रति […]

विज्ञापन

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में बुधवार को उप विकास आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने फोकस एरिया में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. जिसमें, बंदगांव, आनंदपुर, मनोहरपुर, नोवामुंडी व गोइलकेरा के 42 गांवों में चल रहे विकास कार्यों की बारी-बारी से संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली. परती भूमि विकास योजना के तहत 500 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि देने की जानकारी दी गयी.

समीक्षा के क्रम में डीडीसी ने जेएसएलपीएस के डीपीएम से स्वयंसेवी संस्थाओं को बैंक लिंकेज से जोड़े जाने की जानकारी मांगी. डीपीएम जानकारी नहीं दे सकें. काफी कम संख्या में बैंक लिंकेज होने के कारण डीपीएम को कड़ी फटकार मिली. डीडीसी ने डीपीएम पर कार्रवाई के लिए विभाग के सचिव को लिखने तक की बात कह दी. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेश समाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अभियंता आदि उपस्थित थे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola