डायन के संदेह में िकसान की हत्या

Updated at : 23 Nov 2017 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
डायन के संदेह में िकसान की हत्या

टोंटो के दुरूला गांव से पुलिस ने जब्त की सड़ी-गली लाश 14 नवंबर की रात से लापता था शंकर, जंगल में फेंका शव गांव के ही जयसिंह कोंडाकेल, ग्रामीण मुंडा व अन्य पर हत्या का आरोप घटना के बाद से आरोपी जयसिंह कोंडाकेला फरार पत्नी सुनीता हेस्सा के बयान पर मामला दर्ज चाईबासा : टोंटो […]

विज्ञापन

टोंटो के दुरूला गांव से पुलिस ने जब्त की सड़ी-गली लाश

14 नवंबर की रात से लापता था शंकर, जंगल में फेंका शव
गांव के ही जयसिंह कोंडाकेल, ग्रामीण मुंडा व अन्य पर हत्या का आरोप
घटना के बाद से आरोपी जयसिंह कोंडाकेला फरार
पत्नी सुनीता हेस्सा के बयान पर मामला दर्ज
चाईबासा : टोंटो थाना अंतर्गत दुरूला गांव के तरबपी टोला में एक व्यक्ति की डायन का आरोप लगाकर हत्या कर दी. हत्या बाद शव को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल स्थित नाला में फेंक दिया गया था.
ग्रामीणों को बुधवार सुबह जंगल से शव मिला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. दोपहर में पुलिस ने मौके से शंकर हेस्सा का सड़ा-गला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव का दोनों पैर काटे हुए थे. पेट चीरा हुआ था, जबकि गर्दन में रस्सी बांधी थी. शव को जानवर खा गये थे. पुलिस ने बताया कि शंकर एक सप्ताह पूर्व 14 नवंबर-17 की रात से लापता था. आशंका है कि अपराधियों ने पहले शंकर को बेरहमी से पिटाई की और गर्दन में रस्सी बांध दिया.
खलिहान में सोया था शंकर : पत्नी
मृतक की पत्नी सुनीता हेस्सा ने बताया कि 14 नवंबर की रात में उसका पति शंकर हेस्सा खलिहान में सोया था. इसके बाद से वह गायब हो गया. दूसरे दिन सुबह जब शंकर घर नहीं आया, तो खोजबीन की, लेकिन कही पता नहीं लगा. इसके बाद ग्रामीण मुंडा को इसकी जानकारी दी, लेकिन मुंडा ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के जयसिंह कोंडाकेल और ग्रामीण मुंडा तथा अन्य लोगों ने मिलकर पति शंकर की हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि छह माह पूर्व से ही जयसिंह कोंडाकेल उन्हें तथा उसका पति शंकर को डायन का आरोप लगाकर झगड़ा करता था तथा जान से मारने की धमकी देता था.
आरोपी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी : मृतक शंकर हेस्सा दिन में गांव के सुरीन पुर्ति की खेत में धान काट रहा था. उसी समय जयसिंह कोंडाकेल ने तीन-चार बार शंकर हेस्सा को पीछा किया था. जब रात में खाना खाकर उसका पति शंकर खलिहान में सोने के लिए चला गया, तो उस समय में जयसिंह कोंडाकेल और अन्य तीन लोग खलिहान जाकर उसका पति के साथ मारपीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद से ही जयसिंह कोंडाकेल गांव से फरार है. इधर, थाना में मृतका की पत्नी सुनीता हेस्सा के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola