रंजिश में पड़ोसी को पीटा, दो घायल

चाईबासा : सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी के विवाह समारोह का माहौल बिगाड़ने के लिए उसकी पिटाई कर दी. इस मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचा विवाह में भाग लेने आया एक रिश्तेदार भी जख्मी हो गया. सदर थानांतर्गत बड़ा नीमडीह में शाम 6:30 बजे की है. घटना के […]
चाईबासा : सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी के विवाह समारोह का माहौल बिगाड़ने के लिए उसकी पिटाई कर दी. इस मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचा विवाह में भाग लेने आया एक रिश्तेदार भी जख्मी हो गया. सदर थानांतर्गत बड़ा नीमडीह में शाम 6:30 बजे की है. घटना के बाद आरोपी युवक के साथ उसके परिजन भी फरार हो गये हैं. घटना के संबंध में थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार बड़ानीमडीह निवासी राजकुमार प्रसाद के बेटे की शादी है.
उसका रिश्तेदार पंकज सिन्हा भी विवाह में आया था. मंगलवार शाम 6:30 बजे के करीब राजकुमार घर के पास स्थित दुकान में सामान लेने गया था. उसी समय पड़ोसी प्रेम मिश्रा का बेटा कौशिक वहां पहुंच गया, जो शराब पिये हुआ था. उसने नशे में पहले पीछे से आकर राजकुमार को अभद्र भाषा में टोका, फिर उसने राजकुमार के गाल में चांटा जड़ दिया. मारपीट होते देख शादी में आये पंकज बीच-बचाव करने पहुंचा तो तो कौशिक ने उसकी भी पिटाई कर दी. कहा जा रहा है कि दोनों पड़ोसियों में पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके कारण उन्होंने शादी में कौशिक को नहीं बुलाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




