ऐतिहासिक होगा कोल्हान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, टूटेगी परंपरा, मणिपुरी दुपट्टा और साफा में डिग्री लेंगे विद्यार्थी

Updated at : 21 Nov 2017 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
ऐतिहासिक होगा कोल्हान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, टूटेगी परंपरा, मणिपुरी दुपट्टा और साफा में डिग्री लेंगे विद्यार्थी

रांची : विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में आमूल-चूल परिवर्तन होने जा रहा है. संभवत: यह पहला मौका होगा, जब किसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी गाउन में मेडल या डिग्री नहीं लेंगे. छात्र सफेद कुर्ता-पायजामा, तो छात्राएं सफेद सलवार-सूट के साथ मणिपुरी साफा और दुपट्टा में डिग्री लेंगी. झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती […]

विज्ञापन

रांची : विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में आमूल-चूल परिवर्तन होने जा रहा है. संभवत: यह पहला मौका होगा, जब किसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी गाउन में मेडल या डिग्री नहीं लेंगे. छात्र सफेद कुर्ता-पायजामा, तो छात्राएं सफेद सलवार-सूट के साथ मणिपुरी साफा और दुपट्टा में डिग्री लेंगी.

झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती को आज सुनायी जायेगी सजा, चारा घोटाला में क्या थी भूमिका, जानने के लिए पढ़ें

यह ऐतिहासिक फैसला किया है कोल्हान विश्वविद्यालय ने. यहां दिसंबर में होने वाले दीक्षांत समारोह में टॉपर्स भारतीय वेशभूषा में ही गोल्ड मेडल और डिग्री लेंगे. कोल्हान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक स्पष्ट दिखेगी.

कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए बनी स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में तय हुआ कि ड्रेस की व्यवस्था विद्यार्थी खुद करेंगे. विश्वविद्यालय सिर्फ मणिपुरी दुपट्टा और साफा की व्यवस्था करेगा. वित्तीय सलाहकार मधुसूदन और वित्त पदाधिकारी को बजट आकलन की जिम्मेवारी दीगयी है.

RANCHI : बदल गया पोताला बाजार का पता, कचहरी नहीं, सर्कुलर रोड में सजी दुकानें, GST के बाद भी सस्ते हैं गर्म कपड़े

स्टीयरिंग कमेटी की बैठक के बाद बताया गया कि मणिपुरी दुपट्टा और साफा के लिए विद्यार्थियों को पंजीकरण कराना होगा. समारोह खत्म होने के बाद दुपट्टा और साफा विश्वविद्यालय को वापस करना होगा. हालांकि, अभी दीक्षांत समारोह की तिथि 5 दिसंबर तय की गयी है, लेकिन अंतिम फैसला सिंडिकेट की बैठक में होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola