दो लाख के इनामी उग्रवादी का सरेंडर

Updated at : 21 Nov 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
दो लाख के इनामी उग्रवादी का सरेंडर

पीएलएफआइ का एरिया कमांडर कन्हैया ने स्टेनगन के साथ किया समर्पण किरीबुरू‍/मनोहरपुर : दो लाख रुपये का इनामी पीएलएफआइ का एरिया कमांडर कन्हैया कुमार उर्फ आकाश सिंह ने स्टेनगन के साथ समर्पण कर दिया. उसके खिलाफ थानों में करीब 20 अापराधिक मामले दर्ज है. कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बानपुर निवासी कन्हैया कुमार उर्फ आकाश सिंह […]

विज्ञापन

पीएलएफआइ का एरिया कमांडर कन्हैया ने स्टेनगन के साथ किया समर्पण

किरीबुरू‍/मनोहरपुर : दो लाख रुपये का इनामी पीएलएफआइ का एरिया कमांडर कन्हैया कुमार उर्फ आकाश सिंह ने स्टेनगन के साथ
समर्पण कर दिया. उसके खिलाफ थानों में करीब 20 अापराधिक मामले दर्ज है. कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बानपुर निवासी कन्हैया कुमार उर्फ आकाश सिंह 2012 में ही पीएलएफआइ में शामिल हो गया था. वह शाका व हीरा सिंह के दस्ता में काम करता था. एक साल बानो, जलडेगा, कोलेबिरा में रहने के बाद 2013 में चाईबासा के आनंदपुर तथा ओड़िशा के बिसरा थाना क्षेत्र में संगठन का काम करने लगा. उक्त क्षेत्र का एरिया कमांडर उसे बनाया गया. इस दौरान कई अापराधिक घटनाओं को कन्हैया ने अंजाम दिया.
बसरा में जघन्य हत्याकांड को भी कन्हैया ने अंजाम दिया था. कन्हैया पर सिमडेगा जिले के बानो, कोलेबिरा व जलडेगा थाना में छह मामले, चाईबासा के आनंदपुर, मनोहरपुर थाना क्षेत्र में आठ मामले तथा ओड़िशा के बिसरा थाना क्षेत्र में छह मामले दर्ज है. पुलिस के दबाव के कारण ही कन्हैया ने एसपी राजीव रंजन सिंह के समक्ष समर्पण कर दिया.
समर्पण के समय कन्हैया की माता, पत्नी भी उपस्थित थी.
लेवी के पैसों से ऐश कर रहे सीनियर पीएलएफआइ नेता : आकाश: आकाश ने पुलिस की मौजूदगी में मीडिया को बताया कि पुलिस की निरंतर कार्रवाई से संगठन काफी कमजोर हो चुका है. नये लड़के जुड़ने को तैयार नहीं है जिससे स्थिति और खराब हो गयी है. मौजूदा दस्ता सदस्यों की स्थिति भी काफी खराब है. इतने सालों तक संगठन में रहने के बावजूद हमें भी कोई लाभ नहीं हुआ. इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में राधा नायक समेत कई साथी मुठभेड़ में मारे गये. पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप, गुज्जू गोप आदि कुछ दो-चार ऊपरी स्तर के लोगों को ही लाभ होता है. वे लेवी के पैसों से ऐशो-आराम,
मौज-मस्ती कर रहे हैं.जेएमएम नेता नेलन टोपनो की हत्या का मुख्य आरोपी है आकाश: पीएलएफआइ का एरिया कमांडर आकाश सिंह के ऊपर मनोहरपुर-आनंदपुर थाना क्षेत्र में हत्या, मारपीट, पुलिस से मुठभेड़ समेत दर्जनों मामले दर्ज है. मुख्य रूप से इसी साल जुलाई माह में मुखबिरी के आरोप जेएमएम नेता नेलन टोपनो की हत्या का मामला आनंदपुर थाना में दर्ज है. वर्ष 2015 के जुलाई में कुर्थाबेड़ा निवासी दिलबर लुगुन की हत्या, वर्ष 2015 नवंबर में रोबकेरा के ग्रामीण डॉक्टर राम प्रवेश की हत्या, वर्ष 2016 की जनवरी में श्रृजंग निवासी जगनन्दन सिंह की हत्या का आरोप भी आकाश के ऊपर दर्ज है. वर्ष 2016 जनवरी में बिंजो पंचायत के पंसस भेलेन्टिन टोपनो से मारपीट करने, 2016 फरवरी में गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कांडी जंगल मे पुलिस से मुठभेड़, 2016 जनवरी में टेंड्राउली में पुलिस मुठभेड़ समेत दर्जनों मामले आकाश सिंह पर दर्ज हैं.
नक्सल मुक्त होगा िसमडेगा
एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि सिमडेगा को राज्य का पहला नक्सलमुक्त जिला बनाना है. कन्हैया को दो लाख रुपये का इनाम दिया गया है. परिवार को सरकार द्वारा समर्पण नीति के तहत मिलनेवाली सुविधाएं भी दिलायी जायेगी. श्री सिंह ने कहा कि संगठन में बचे कुछ हुए लोग भी समर्पण कर दें. समर्पण नहीं करने के स्थिति में पुलिस की गोली खाने के लिये तैयार रहे. श्री सिंह ने यह भी कहा कि दिनेश गोप को अब संगठन के लिये आदमी नहीं मिल रहा है.
सबजोनल कमांडर आकाश का कार्यकाल : वर्ष 2012 से 2013 तक सिमडेगा जिला एवं वर्ष 2013 से अब तक आनंदपुर (चाईबासा) एवं बिसरा (ओड़िशा) के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में बतौर एरिया कमांडर सक्रिय रहा.
कौन है आकाश : वर्ष 2012 में भाकपा (माओवादी) द्वारा अपने दोस्त रतन गोप की हत्या कर दिये जाने की घटना के बाद भय से पीएलएफआइ का दामन थामा. शुरू में सिमडेगा जिला का एरिया कमांडर शाका के साथ रहा. बाद में वह हीरा सिंह के दस्ते में शामिल हुआ. सिमडेगा जिला में इसका कार्यक्षेत्र बानो, जलडेगा, टाटीटोनिया का इलाका था.
वर्ष 2013 में सिमडेगा जिला से सटे आनंदपुर, गोइलकेरा तथा ओड़िशा के बिसरा थाना क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए एरिया कमांडर बनाया गया. आकाश पर सिमडेगा, चाईबासा एवं ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, लेवी, सरकारी व विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने आदि के 20 मामले दर्ज हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola