आतंक का पर्याय था एरिया कमांडर आकाश सिंह

मनोहरपुर : मनोहरपुर आनंदपुर के क्षेत्रों में आतंक का पर्याय था पीएलएफआइ एरिया कमांडर आकाश सिंह उर्फ कन्हैया कुमार. पीएलएफआइ में शामिल होने के पीछे मुख्य वजह माओवादी द्वारा किये गये उसके दोस्त रतन गोप की हत्या के बाद माओवादियों के भय से पीएलएफआइ संगठन में वह शामिल हो गया. 2013 में संगठन ने आनंदपुर, […]
मनोहरपुर : मनोहरपुर आनंदपुर के क्षेत्रों में आतंक का पर्याय था पीएलएफआइ एरिया कमांडर आकाश सिंह उर्फ कन्हैया कुमार. पीएलएफआइ में शामिल होने के पीछे मुख्य वजह माओवादी द्वारा किये गये उसके दोस्त रतन गोप की हत्या के बाद माओवादियों के भय से पीएलएफआइ संगठन में वह शामिल हो गया. 2013 में संगठन ने आनंदपुर, गोइलकेरा व मनोहरपुर समेत ओड़िशा के बिसरा का एरिया कमांडर बनाया. वह ग्रामीण चिकित्सक रामप्रवेश हत्याकांड समेत आनंदपुर के कांडी समेत कई मुठभेड़ में शामिल रहा. आकाश सिंह के सरेंडर होने की खबर से उससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से संबंध रखने वाले, लेवी देने वालों की बेचैनी बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




