आतंक का पर्याय था एरिया कमांडर आकाश सिंह

Updated at : 21 Nov 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
आतंक का पर्याय था एरिया कमांडर आकाश सिंह

मनोहरपुर : मनोहरपुर आनंदपुर के क्षेत्रों में आतंक का पर्याय था पीएलएफआइ एरिया कमांडर आकाश सिंह उर्फ कन्हैया कुमार. पीएलएफआइ में शामिल होने के पीछे मुख्य वजह माओवादी द्वारा किये गये उसके दोस्त रतन गोप की हत्या के बाद माओवादियों के भय से पीएलएफआइ संगठन में वह शामिल हो गया. 2013 में संगठन ने आनंदपुर, […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : मनोहरपुर आनंदपुर के क्षेत्रों में आतंक का पर्याय था पीएलएफआइ एरिया कमांडर आकाश सिंह उर्फ कन्हैया कुमार. पीएलएफआइ में शामिल होने के पीछे मुख्य वजह माओवादी द्वारा किये गये उसके दोस्त रतन गोप की हत्या के बाद माओवादियों के भय से पीएलएफआइ संगठन में वह शामिल हो गया. 2013 में संगठन ने आनंदपुर, गोइलकेरा व मनोहरपुर समेत ओड़िशा के बिसरा का एरिया कमांडर बनाया. वह ग्रामीण चिकित्सक रामप्रवेश हत्याकांड समेत आनंदपुर के कांडी समेत कई मुठभेड़ में शामिल रहा. आकाश सिंह के सरेंडर होने की खबर से उससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से संबंध रखने वाले, लेवी देने वालों की बेचैनी बढ़ गयी है.

● मनोहरपुर थाना : 2015-16 में रहा सक्रिय
पांच मई 2015 में कांड संख्या 32/15 दर्ज, 12 जनवरी 2016 में कांड संख्या 03/16 दर्ज, 17 जनवरी 2016 में कांड संख्या 07/16 दर्ज, 31 जनवरी 2016 में कांड संख्या 09/16 दर्ज, ● आनंदपुर थाना : 2016-17 में रहा सक्रिय, 14 फरवरी 2016 में कांड संख्या 02/16 दर्ज, 11 जुलाई 2016 में कांड संख्या 10/17 दर्ज, 05 अगस्त 2017 में कांड संख्या 13/17 दर्ज, ● गोइलकेरा थाना : 2015 में रहा सक्रिय, 19 नवंबर 2015 में कांड संख्या 36/15, ● बिसरा थाना: 2014-15 में रहा सक्रिय, 25 जून 2014 में कांड संख्या 63/14 दर्ज , 20 सितंबर 2014 में कांड संख्या 95/14 दर्ज, 03 दिसंबर 2014 में कांड संख्या 127/14 दर्ज, 22 जुलाई 2015 में कांड संख्या 78/15 दर्ज, 22 जुलाई 2015 में कांड संख्या 79/15 दर्ज, 22 जुलाई 2015 में कांड संख्या 80/15 दर्ज, ● बानो थाना : 2016-17 में रहा सक्रिय, 21 मार्च 2016 में कांड संख्या 14/16 दर्ज, 03 नवंबर 2016 में कांड संख्या 57/16 दर्ज, 28 नवंबर 2016 में कांड संख्या 63/16 दर्ज, 25 सितंबर 2016 में कांड संख्या 57/17 दर्ज, ● जलडेगा थाना : 2016 मे रहा सक्रिय, 25 नवंबर 2016 मे कांड संख्या 49/16 दर्ज, 03 दिसंबर 2016 मे कांड संख्या 50/16 दर्ज.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola