अखिलेश को दुमका जेल भेजने का आदेश

जमशेदपुर : अपराधी अखिलेश सिंह को घाघीडीह सेंट्रल जेल से दुमका जेल शिफ्ट करने की प्रशासनिक मंजूरी मिल गयी है. जिले के डीसी, एसएसपी की अनुशंसा और विशेष शाखा की रिपोर्ट पर जेल आइजी ने कारा हस्तक के नियम 770 बी के तहत अखिलेश सिंह को घाघीडीह जेल से दुमका जेल शिफ्ट करने की अनुमति […]
जमशेदपुर : अपराधी अखिलेश सिंह को घाघीडीह सेंट्रल जेल से दुमका जेल शिफ्ट करने की प्रशासनिक मंजूरी मिल गयी है. जिले के डीसी, एसएसपी की अनुशंसा और विशेष शाखा की रिपोर्ट पर जेल आइजी ने कारा हस्तक के नियम 770 बी के तहत अखिलेश सिंह को घाघीडीह जेल से दुमका जेल शिफ्ट करने की अनुमति प्रदान कर दी है.
गुरुग्राम से गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस अखिलेश सिंह को शहर लाकर पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर चुकी है. अब पुलिस बल मिलते ही अखिलेश सिंह को कभी भी घाघीडीह सेंट्रल जेल से दुमका जेल शिफ्ट किया जायेगा. घाघीडीह जेल में अखिलेश सिंह के रहने से शहर और जेल की विधि व्यवस्था बिगड़ने की संभावना खुफिया विभाग ने जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




