तालाब हस्तांतरण के खिलाफ उतरेंगे सड़क पर
Updated at : 21 Nov 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

तालाबों को नगर निगम को सौंपने का नेफ ने किया विरोध चाईबासा : नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिशरमैन (नेफ) के जिला प्रतिनिधि की बैठक जुबली तालाब में बिहारी राम निषाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित नेफ के प्रदेश महासचिव सरयू केवट ने कहा कि झारखंड सरकार अधिनियम बनाकर तालाबों का हस्तांतरण […]
विज्ञापन
तालाबों को नगर निगम को सौंपने का नेफ ने किया विरोध
चाईबासा : नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिशरमैन (नेफ) के जिला प्रतिनिधि की बैठक जुबली तालाब में बिहारी राम निषाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित नेफ के प्रदेश महासचिव सरयू केवट ने कहा कि झारखंड सरकार अधिनियम बनाकर तालाबों का हस्तांतरण नगर निगम को कर रही है. वहीं दूसरी तरफ नौकरशाह विभिन्न योजनाओं द्वारा सरकारी राशियों की बंदरबांट कर मछुआरों को आर्थिक गुलामी की ओर ढकेल रहे हैं. नेफ इसका पुरजोर विरोध करती है.
आने वाले समय में सड़क से न्यायालय तक इसके विरोध में लड़ाई लड़ी जायेगी. बैठक में लक्ष्मण चौधरी, पालामु चौधरी, रमेश निषाद, ललन निषाद, मनोज निषाद, एतबा निषाद, पंचु साहनी, कालुराम निषाद, दीपक चौधरी, मोहन एम निषाद, विकास निषाद, राजेश चौधरी, दिलीप निषाद, छोटू निषाद, बादुल राम निषाद, नंदकिशोर राम निषाद, विनोद निषाद, प्रधान देवगम, महेश निषाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




