महिलाओं ने शराब के खिलाफ खोला मोर्चा
Updated at : 19 Nov 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

चिरिया. शराब बिक्री करने वालों को महिलाओं ने दी अंतिम चेतावनी चिरिया : शराब बंदी को लेकर आजीविका मिशन के बैनर तले चिरिया ग्राम संगठन की सैकड़ों महिलाओं ने शनिवार को नशामुक्ति के लिए रैली निकाली. रैली में 36 महिला समूह की महिलाओं के अलावा लगभग तीन सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया. रैली […]
विज्ञापन
चिरिया. शराब बिक्री करने वालों को महिलाओं ने दी अंतिम चेतावनी
चिरिया : शराब बंदी को लेकर आजीविका मिशन के बैनर तले चिरिया ग्राम संगठन की सैकड़ों महिलाओं ने शनिवार को नशामुक्ति के लिए रैली निकाली. रैली में 36 महिला समूह की महिलाओं के अलावा लगभग तीन सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया.
रैली बिनुवा गांव से आरंभ होकर अंकुवा तक गयी. सभी ने हाथों में स्लोगन लिखे तख्ते के साथ शराब विरोधी नारा लगाया. महिलाएं चिड़िया मंदिर होते हुए बाजार हात्ता व उसके बाद आंकुवा गांव तक गयी. जहां रैली की समाप्ति की गयी. पांच नंबर हटिंग कॉलोनी, हटिंग और बाजार हात्ता बस्ती, हरिजन बस्ती घुस कर शराब हड़िया बिक्री करने वालों को अंतिम चेतावनी दी गयी.
रैली की अगुवाई कर रही ग्राम संगठन की सक्रिय महिला मुस्कान समद और ग्राम संगठन की अध्यक्ष लक्ष्मी बड़ाइक ने बताया कि चिड़िया पंचायत में शराब व हड़िया की बिक्री बहुत ज्यादा होती है. जिस कारण नवयुवक भी नशे के आदि व बरबाद हो रहे हैं. बेरोजगारी और गरीबी का बहाना बना कर बेचने वाले खुलेआम गोदाम खोल रहे हैं.
जिससे समाज पर खराब असर पड़ रहा है. शराब पूरी तरह से चिरिया में बंद कराना है. जिसके लिए लगातार जागरुकता रैली निकाली जायेगी. आगे भी नशा पदार्थ की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग की जायेगी. मौके पर एएसआइ रामप्रवेश यादव, एएसआइ सियाराम सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




