छह विस के लिए सांसद प्रतिनिधियों की घोषणा

Updated at : 19 Nov 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
छह विस के लिए सांसद प्रतिनिधियों की घोषणा

अधिकृत प्रतिनिधि के अलावा सांसद प्रतिनिधि कहने वालों पर कार्रवाई करे प्रशासन: गिलुआ चक्रधरपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने अपने संसदीय क्षेत्र के 6 विधानसभा में सांसद प्रतिनिधियों की घोषणा की. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अधिकृत सांसद प्रतिनिधियों के अलावा कोई भी व्यक्ति यदि कहीं भी सरकारी कार्यालय या प्रशासनिक […]

विज्ञापन

अधिकृत प्रतिनिधि के अलावा सांसद प्रतिनिधि कहने वालों पर कार्रवाई करे प्रशासन: गिलुआ

चक्रधरपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने अपने संसदीय क्षेत्र के 6 विधानसभा में सांसद प्रतिनिधियों की घोषणा की. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अधिकृत सांसद प्रतिनिधियों के अलावा कोई भी व्यक्ति यदि कहीं भी सरकारी कार्यालय या प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को अपने आप को सांसद प्रतिनिधि कहता हैं,
तो वैसे फर्जी लोगों के विरुद्ध नागरिक व पुलिस प्रशासन कार्रवाई करें. अधिकृत सांसद प्रतिनिधियों में चक्रधरपुर विस से गणेश तांती, मनोहरपुर विस से आलोक रंजन सिंह, चाईबासा विस से चुमरु चातोम्बा, मझगांव विस से गजेंद्र संवेया, जगन्नाथपुर विस से विपिन पूर्ति, सरायकेला विस से हरेकृष्ण प्रधान को सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है. सांसद श्री गिलुआ ने कहा कि ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि कुछ अपने आप को सांसद प्रतिनिधि बता स्वार्थ पूर्ति करना चाहते हैं. जिसे देखते हुए 6 विधानसभा के लिए सांसद प्रतिनिधियों की घोषणा की हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola