वनविश्रामागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

Updated at : 19 Nov 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
वनविश्रामागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

डॉ अजय कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर दी बधाई चक्रधरपुर : वनविश्रामागार में शनिवार को कांग्रेस नेता विजय सिंह सामड की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश प्रभारी आरपीएन […]

विज्ञापन

डॉ अजय कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर दी बधाई

चक्रधरपुर : वनविश्रामागार में शनिवार को कांग्रेस नेता विजय सिंह सामड की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के प्रति आभार जताया. नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को चक्रधरपुर के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की गयी.
इस दौरान वरीय कांग्रेसी अंबर राय चौधरी ने कहा कि देश की शक्ति युवाओं में समाहित है. इसलिए सदस्यता अभियान चला कर अधिक से अधिक संख्या में युवा पीढ़ी को पार्टी में शामिल करें. उन्होंने कहा कि पार्टी के तमाम कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करे. मौके पर मुखिया पोंडेराम सामड, विजय सिंह सुंबरूई, अभिजीत चटर्जी, ललित कुमार बांदिया, पूर्णचंद्र जामुदा, नरसिंह बोदरा, घासीराम प्रधान, निराकार प्रधान, विजय लामाय, गौहन सिंह सरदार, जवाहर लाल सामड, युगसिंह बांकिरा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola