आनंदपुर : पाइपलाइन से होगी जलापूर्ति, डीपीआर बना

आनंदपुर : आनंदपुर पंचायत के लगभग 9000 ग्रामीणों के घरों में पाइप लाइन के जरिये जल आपूर्ति की जायेगी. लगभग 17 करोड़ की लागत से ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत कोयल नदी से पूरे आनंदपुर पंचायत में पाइप लाइन द्वारा पानी पहुंचाने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने पहल की है और ड्राफ्ट डीपीआर […]
आनंदपुर : आनंदपुर पंचायत के लगभग 9000 ग्रामीणों के घरों में पाइप लाइन के जरिये जल आपूर्ति की जायेगी. लगभग 17 करोड़ की लागत से ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत कोयल नदी से पूरे आनंदपुर पंचायत में पाइप लाइन द्वारा पानी पहुंचाने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने पहल की है और ड्राफ्ट डीपीआर बना कर अनुमंडल भेज दिया गया है. झारखंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंसलटेंट के सर्वेयर फुलिंद्र महतो ने बताया कि पूरे पंचायत के 65 किमी एरिया में पाइप लाइन बिछायी जायेगी.
जलापूर्ति के लिए तीन पानी टंकी आनंदपुर ( 170000 लीटर), समीज (80000 लीटर) एवं बुरुइचिंडा (110000 लीटर) में बनाये जायेंगे. कोयल नदी किनारे जलशोधन संस्थान लगाया जायेगा. जिसकी क्षमता 1.5 एमएलडी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




