आरओबी निर्माण के लिए 109 लोग हटाये जायेंगे

Updated at : 17 Sep 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
आरओबी निर्माण के लिए 109 लोग हटाये जायेंगे

नोवामुंडी सीओ ने कार्रवाई के लिए सूची व रिपोर्ट एडीसी को भेजी अनुमति मिलते ही शुरू होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नोवामुंडी : यहां रेलवे क्रॉसिंग गेट पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए संवेदक तथा रेल अधिकारियों ने अतिक्रमित भूमि को खाली कराने की मांग की है. इस मामले में रेलवे, पथ निर्माण विभाग व […]

विज्ञापन

नोवामुंडी सीओ ने कार्रवाई के लिए सूची व रिपोर्ट एडीसी को भेजी

अनुमति मिलते ही शुरू होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
नोवामुंडी : यहां रेलवे क्रॉसिंग गेट पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए संवेदक तथा रेल अधिकारियों ने अतिक्रमित भूमि को खाली कराने की मांग की है. इस मामले में रेलवे, पथ निर्माण विभाग व अंचल की ओर से अतिक्रमित भूमि की मापी कर जमीन को चिह्नित कर लिया गया है. अब दुर्गापूजा बाद ही अतिक्रमण हटाये जाने की संभावना है. संबंधित विभागीय अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की पहल करने की बात कही है. उधर अंचल कार्यालय ने आरओबी के लिए 109 लोगों की सूची अतिक्रमण हटाने के लिए एडीसी को भेजी है. जिला प्रशासन से अनुमति मिलते ही अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर की 36 दक्षिण की 73 दुकानें हटेंगी
बताते हैं कि आरओबी के लिए रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर की ओर से 36 व दक्षिणी छोर से 73 दुकानों को हटाने के लिए चिह्नित किया गया है. अतिक्रमित चिह्नित करने के लिए गठित संयुक्त टीम ने उक्त जमीनों के रैयती प्लाट नहीं होने का दावा किया है. आरओबी निर्माण के लिए क्रॉसिंग के दोनों ओर अतिक्रमित भूमि का नक्शा तैयार है, जिसमें खासमहाल की जमीन,पथ निर्माण विभाग व रेलवे की अतिक्रमित भूमि को चिह्नित कर लिया गया है. इसमें क्रॉसिंग गेट के उत्तरी छोर पर 29 व दक्षिणी छोर पर 46 प्लॉट अतिक्रमित के रूप में चिह्नित किये गये हैं. हालांकि कुछ लोग अपनी जमीन के रैयती प्लॉट होने का दावा कर रहे हैं. वैसे लोग हटाने का नोटिस मिलते ही दस्तावेजों के साथ अपना दावा प्रस्तुत करने की तैयारी में हैं, ताकि दावा सही होने पर मुआवजे का हकदार बन सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola