प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका को दिल्ली में मिला धोखा
Updated at : 17 Sep 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

प्रेमी स्टेशन में ही छोड़ भागा दिल्ली पुलिस की निगरानी में है सारंडा की बाला मनोहरपुर : सारंडा की चिरिया क्षेत्र की रहने वाली युवती को उसका प्रेमी दिल्ली स्टेशन में ही छोड़कर फरार हो गया. युवती वर्तमान में दिल्ली पुलिस की निगरानी में है. क्या है मामला: चिरिया पंचायत के लोड़ो गांव अंतर्गत सुरीन […]
विज्ञापन
प्रेमी स्टेशन में ही छोड़ भागा
दिल्ली पुलिस की निगरानी में है सारंडा की बाला
मनोहरपुर : सारंडा की चिरिया क्षेत्र की रहने वाली युवती को उसका प्रेमी दिल्ली स्टेशन में ही छोड़कर फरार हो गया. युवती वर्तमान में दिल्ली पुलिस की निगरानी में है.
क्या है मामला: चिरिया पंचायत के लोड़ो गांव अंतर्गत सुरीन टोला के मोंगो सुरीन की बेटी, छोटानागरा निवासी लबाय चांपीया के पुत्र के प्रेम प्रसंग में पड़कर तीन माह पहले घर छोड़कर युवक संग भाग गयी थी. लड़के ने दो माह तक युवती को छोटानागरा में रखा, जिसके बाद युवती को दिल्ली ले गया. दिल्ली स्टेशन में युवक युवती को वहां अकेले छोड़कर भाग गया.
पिछले 15 दिनों से युवती दिल्ली पुलिस की निगरानी में है. दिल्ली पुलिस ने पूर्व चिरिया थाना प्रभारी घनश्याम यादव को फोन कर व संपर्क कर युवती के बारे में जानकारी दी. इसके बाद श्री यादव के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने वर्तमान चिरिया ओपी प्रभारी राम प्रवेश यादव से फोन पर संपर्क किया. इसके बाद खोजबीन कर युवती के बड़े भाई से लड़की की बात करायी गयी. सोमवार को पीड़िता सुरीन के पिता मोगो सुरीन एवं उनका पुत्र बोमोर सुरीन दिल्ली जायेंगे व बेटी को वापस लायेंगे.
युवक ने प्यार का झूठा वादा कर घर से भागने के लिए मजबूर किया. दिल्ली स्टेशन में पुलिस जब पहचान पत्र की जांच कर रही थी, तो युवक मुझे स्टेशन में छोड़ कर भाग गया. मैं अब घर जाना चाहती हूं. मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गयी. वापस लौटकर लड़के के विरुद्ध थाना में शिकायत करुंगी.
पीड़िता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




