वज्रपात से महिला समेत दो की मौत

Updated at : 16 Sep 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से महिला समेत दो की मौत

आंगन में बैठे मंगल सिंह बिरुवा ने मौके पर दम तोड़ा बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी महिला पर गिरी बिजली चाईबासा : मंझारी थानांतर्गत बाइदा व चिटीमिटी गांव में गुरुवार की शाम हुई वज्रपात से एक महिला समेत दो की मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए […]

विज्ञापन

आंगन में बैठे मंगल सिंह बिरुवा ने मौके पर दम तोड़ा

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी महिला पर गिरी बिजली
चाईबासा : मंझारी थानांतर्गत बाइदा व चिटीमिटी गांव में गुरुवार की शाम हुई वज्रपात से एक महिला समेत दो की मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृतकों में मंझारी के बाइदा गांव निवासी मंगल सिंह बिरुवा (53) व चिटीमिटी गांव निवासी मानी सवैंया (27) शामिल है.
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम अचानक बारिश के साथ बिजली चमकने लगी.
मंगल सिंह बिरुवा शाम साढ़े चार बजे अपने आंगन में बैठे थे. बिजली गिरने से मंगल सिंह चपेट में आ गये. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. दूसरी ओर चिटीमिटी निवासी मानी सवैंया खेत में काम कर रही थी. वह बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गयी. उसी समय पेड़ के पास में बिजली गिरी. मानी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola