हुड़दंग करने वालों को करें चिह्नित
Updated at : 16 Sep 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन

मनोेहरपुर . त्योहारों को लेकर चिरिया ओपी में शांति समिति की बैठक मनोहरपुर : दुर्गा पूजा और मुहर्रम को शांति पूर्वक मनाने के लिए चिड़िया थाना प्रभारी ललितेश्वेर चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक थाना परिसर में हुई. बैठक में असामाजिक तत्वों द्वारा हुडदंग मचाने पर चिह्नित कर अंकुश लगाने पर सहमति मनी. […]
विज्ञापन
मनोेहरपुर . त्योहारों को लेकर चिरिया ओपी में शांति समिति की बैठक
मनोहरपुर : दुर्गा पूजा और मुहर्रम को शांति पूर्वक मनाने के लिए चिड़िया थाना प्रभारी ललितेश्वेर चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक थाना परिसर में हुई. बैठक में असामाजिक तत्वों द्वारा हुडदंग मचाने पर चिह्नित कर अंकुश लगाने पर सहमति मनी. थाना प्रभारी ने सुझाव दिया कि साफ सफाई के लिए हर बस्ती का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाये. इसमें बुद्धिजीवी लोग प्रशासन का सहयोग करें, तो सफाई को लेकर ग्रामीणों में निश्चित रूप से जागरुकता आयेगी.
यहां दुर्गा पूजा सेल द्वारा होती है. कभी किसी तरह की अप्रिय घटना हुई घटी. इस परंपरा को कायम रखने की अपील की गयी. मौके पर सेल के माइंस मैनेजर सुमन कुमार, अवधेश सिंह, मजदूर नेता नवल सिंह, चिरिया मुंडा विजय लागुरी, मनोहर झा, सलिल बारला, मोहन लाल चौबे, रामप्रवेश यादव, चन्दूलाल व्यास, मंगल हांसदा, सुरेश डागा, संतोष पांडेय, सुनील सोय समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




