रेलवे अस्पताल के पुरुष वार्ड से मरीज लापता

Updated at : 15 Sep 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल के पुरुष वार्ड से मरीज लापता

चक्रधरपुर : रेलवे अस्पताल के पुरुष वार्ड संख्या 14 में भर्ती मरीज रेलकर्मी नोरेन महतो 11 सितंबर की रात अस्पताल से गायब हो गये. जिस पर परिजनों ने रेलवे अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया. साथ ही चक्रधरपुर थाना में गायब होने की सूचना भी दी, हालांकि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. नोरेन […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : रेलवे अस्पताल के पुरुष वार्ड संख्या 14 में भर्ती मरीज रेलकर्मी नोरेन महतो 11 सितंबर की रात अस्पताल से गायब हो गये. जिस पर परिजनों ने रेलवे अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया. साथ ही चक्रधरपुर थाना में गायब होने की सूचना भी दी, हालांकि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. नोरेन महतो के पुत्र मधु महतो ने कहा कि 11 सितंबर की रात से उनके पिता गायब है. तीन दिनों तक खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला.

अस्पताल प्रशासन से पूछने पर कहा गया कि वह बगैर बताये रेलवे अस्पताल से चले गये है. नोरेन महतो आइओडब्ल्यू (लाइन) कार्यालय में चौकीदार है. 10 सितंबर को कमर दर्द होने पर इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज रेल चिकित्सक डॉ जी सोरेन कर रहे थे. 11 सितंबर को नोरेन से मिलने उनकी पत्नी सुशीला देवी व उनके पुत्र शिकंदर महतो आये थे. 12 सितंबर की सुबह छोटा पुत्र मधु महतो मिलने आया, लेकिन बेड खाली पाकर जब नर्सो से पूछताछ की, तो पता चला कि उनके पिता देर रात से गायब है. श्री महतो मनोहरपुर के घाघरा निवासी है. उनके तीन पुत्र व एक पुत्री है.

गायब होने की जानकारी नहीं : डॉ एसबी ओझा
रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसबी ओझा ने कहा कि वार्ड से मरीज गायब होने की जानकारी नहीं है. हालांकि मरीज के गायब होने पर चक्रधरपुर थाना व संबंधित विभाग को लिखित सूचित देना था. इस मामले की जांच होगी.
दूरभाष से जानकारी दी गयी थी : डॉ सोरेन
इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ जी सोरेन ने कहा कि मरीज वार्ड से निकल कर टहलते हैं. इसलिए तुरंत विभाग व थाना को सूचित नहीं किया गया. हालांकि बाद में इस मामले पर दूरभाष के जरिये विभाग को सूचित कर दिया गया था.
अस्पताल की लापरवाही से मरीज गायब : परेश
झामुमो चक्रधरपुर के प्रेस प्रवक्ता परेश मंडल ने कहा कि रेलवे अस्पताल से मरीज गायब होने का मामला दुर्भाग्यपूर्ण है. अस्पताल में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है. यह अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही है. इस मामले में रेलवे अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज कराया जायेगा. साथ ही अस्पताल का घेराव किया जायेगा. उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola