पहली व दूसरी के बच्चों को मातृभाषा में अध्यापन करायें

चाईबासा : अमला टोला स्थित नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय में आयोजित आठ दिवसीय बुनियाद प्लस प्रशिक्षण के चौथे दिन शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बुनियाद की गतिविधि को अंग्रेजी की पाठ्यक्रम से जोड़ने पर चर्चा की. शिक्षकों में विशेष कर अनंतलाल विश्वकर्मा, सुरीन सुरीन, बसंती कुमारी ने कहा कि पाठ योजना बनाकर अध्यापन कार्य करने से पाठ के […]
चाईबासा : अमला टोला स्थित नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय में आयोजित आठ दिवसीय बुनियाद प्लस प्रशिक्षण के चौथे दिन शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बुनियाद की गतिविधि को अंग्रेजी की पाठ्यक्रम से जोड़ने पर चर्चा की. शिक्षकों में विशेष कर अनंतलाल विश्वकर्मा, सुरीन सुरीन, बसंती कुमारी ने कहा कि पाठ योजना बनाकर अध्यापन कार्य करने से पाठ के मूल तथ्यों से बच्चों को अच्छी तरह रूबरू कराने में सुविधा होती है.
इस दौरान बीइइओ विपिन कुमार लाल दास ने शिक्षकों को बताया कि पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों के साथ उनकी मातृभाषा में बातचीत कर अध्यापन कार्य आवश्यक है. उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यालय में घंटी व समय सारणी का अनुपालन करते हुए पठन-पाठन करें तो बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करेंगे. प्रशिक्षण में उदय कुमार सिंह, आशुतोष सिन्हा, मो मंजूर, संयुक्ता कुमारी, निर्मल पान, सिकंदर सावैयां ने शिक्षण के अनुभव बांटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




