दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत

दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत
बानो. कोलेबिरा-बानो मुख्य मार्ग पर लचरागढ़ में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरे सवार को मामूली चोट लगी है. जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल सवार तेज गति से चल रहे थे. इस बीच लचरागढ़ मुख्य सड़क में दोनों के बीच आपस में टक्कर हो गयी. घटना में टूटीकेल निवासी मुकेश नायक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को बानो सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्रभारी स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा घायल का प्राथमिक इलाज किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां इलाज के क्रम उसकी मौत हो गयी. दूसरे बाइक सवार को हल्की चोट लगी है, जिसका सीएचसी में ही इलाज किया गया.
इलाजरत घायल बालिका की मौत
सिमडेगा. सदर अस्पताल में इलाजरत आग से झुलस कर घायल बालिका की मौत गुरुवार को हो गयी. जानकारी के अनुसार कोचेडेगा चिरोटोली गांव निवासी 12 वर्षीय अंशु सोरेंग एक माह पूर्व घर में खाना बनाने के क्रम में आग की चपेट में आने से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. उसका इलाज सदर अस्पताल चल रहा था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










