पहले शादी का झांसा देकर शोषण, फिर इंस्टाग्राम पर तस्वीर डालकर बदनाम किया; युवक गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते इंस्पेक्टर | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
सिमडेगाः शादी का झांसा देकर युवती का कथित रूप से यौन शोषण करने और बाद में सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर और वीडियो साझा कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरदा ओपी क्षेत्र के सोमरा सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक ओप्पो 3 प्रो 5जी मोबाइल फोन भी जब्त किया है.
आपके शहर में
नाबालिग रहते हुई थी आरोपी से पहचान
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 19 अगस्त 2026 को गिरदा ओपी में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि नाबालिग रहने के दौरान उसकी पहचान सोमरा सिंह से हुई थी. आरोप है कि 15 फरवरी 2024 को सोमरा सिंह ने शादी का झांसा देकर पहली बार उसके साथ यौन शोषण किया. इसके बाद शादी करने का भरोसा देकर वह कई बार उसका शोषण करता रहा.
ये भी पढ़ें- छात्रों के लिए खुशखबरीः गुरुजी क्रेडिट कार्ड से अब पढ़ाई होगी आसान, 5% मार्जिन मनी का प्रावधान खत्म
दो माह तक घर में रखने के बाद शादी से किया इनकार
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे करीब दो माह तक पत्नी के रूप में अपने घर में रखा. बाद में रोजगार के सिलसिले में वह सूरत चला गया और शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद आरोपी ने कथित रूप से पीड़िता की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की और उसके खिलाफ अपमानजनक व आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. इससे पीड़िता को सामाजिक रूप से बदनाम करने का प्रयास किया गया.
बीएनएस, पॉक्सो, आईटी एक्ट और एससी-एसटी अधिनियम में केस
मामले में गिरदा ओपी (बानो थाना) कांड संख्या 25/26 के तहत बीएनएस, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और एससी-एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक बानो के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. टीम ने छापेमारी कर 24 अगस्त को आरोपी सोमरा सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से ओप्पो 3 प्रो 5जी मोबाइल फोन भी बरामद किया. पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को 25 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें- प्रभात खबर के मंच पर उठे सवाल का असरः गुरुजी क्रेडिट योजना में बदलाव, जमा फीस का भी मिलेगा रिफंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए