बम-बम भोले का जयकारे लगाते की महादेव की पूजा

Updated:
विज्ञापन

महाशिवरात्रि. जिले में धूमधाम से मनाया गया पर्व, शिवालयों पर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास व श्रद्धा से मनाया गया. अहले सुबह से ही जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शहर के सरना मंदिर, केलाघाघ सिद्धेश्वर धाम, ठाकुरटोली शिव मंदिर, महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर, रामजानकी मंदिर, सदर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा. सरना मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया. श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा. महाशिवरात्रि पर सरना मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया गया है. कीर्तन में बनाबिरा, खंजालोया, जोगबहार, गट्टीकछार समेत अन्य क्षेत्रों की कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं. हरिकीर्तन की पूर्णाहुति 16 फरवरी को भंडारा के साथ किया जायेगा. भेलवाडीह घाघरा गांव में नदी की मध्य धारा में स्थित जलेश्वर महादेव धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. नदी के बीच चट्टानों पर स्थित शिवलिंग की भक्तों ने श्रद्धा व धूमधाम से पूजा-अर्चना की. पुरोहितों ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार इस पावन रात्रि में भगवान शिव का रुद्र रूप में अवतरण हुआ था. यह भी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने तांडव नृत्य कर अपना तीसरा नेत्र खोला था. इसके अलावा कई स्थानों पर इस पर्व को भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. महाशिवरात्रि पर मेले का भी आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ-साथ मेले का आनंद उठाया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola