महिला जिलाध्यक्ष ने सेराफिनुस कुल्लू के पक्ष में मांगा समर्थन
महिला जिलाध्यक्ष ने सेराफिनुस कुल्लू के पक्ष में मांगा समर्थन
सिमडेगा. नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सेराफिनुस कुल्लू के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और समर्थन करने की अपील की. जनसंपर्क के दौरान जोसिमा खाखा ने स्थानीय महिलाओं, युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा पारदर्शी प्रशासन को लेकर सेराफिनुस कुल्लू की प्राथमिकताओं से अवगत कराया. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वह आगामी मतदान में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सेराफिनुस कुल्लू को अपना समर्थन दें. सेराफिनुस कुल्लू ने भी लोगों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पेयजल, सड़क और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है.
पुष्पा कुल्लू ने घर-घर जाकर मांगा समर्थन
सिमडेगा. नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पुष्पा कुल्लू ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों को पूरा करने के लिए एक मौका अवश्य दें. कहा कि इससे पूर्व वह नगर परिषद अध्यक्ष थीं. उन्होंने नगर के विकास के लिए काफी काम किये हैं. उन्होंने कहा कि यदि वह दोबारा जीतती हैं, तो नगर परिषद क्षेत्र के सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जायेगा.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए