चौकीदार परेड में दायित्वों की समीक्षा, सतर्क रहने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

चौकीदारों को निर्देश देते प्रभारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा पुलिस ने चौकीदार परेड आयोजित कर उन्हें क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने के कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

सिमडेगा: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना और ओपी में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान चौकीदारों की उपस्थिति दर्ज करने के साथ उनके कार्यों एवं दायित्वों की समीक्षा की गयी. अधिकारियों ने चौकीदारों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने और गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

महत्वपूर्ण आयोजनों की सूचना पुलिस को दें

परेड में असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर रखने को कहा गया. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित थाना या ओपी को देने का निर्देश दिया गया. सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों की सूचना भी समय पर पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि संभावित विधि-व्यवस्था संबंधी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके.

अपराध की सूचना देने में नहीं करें विलंब

चौकीदारों को चोरी, मारपीट, अवैध गतिविधि, आपसी विवाद अथवा अन्य आपराधिक घटनाओं की सूचना बिना विलंब पुलिस को देने को कहा गया. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने तथा आम लोगों को कानून के पालन के प्रति जागरूक करने में सहयोग करने की अपील की गयी.

अधिकारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और आमजनों की सुरक्षा में चौकीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण है. सभी चौकीदार निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ दायित्व निभायें और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola