कोलेबिरा में सड़क से उड़ती धूल बनी परेशानी, दुकानदार भी परेशान

Updated:
विज्ञापन

सड़क में उड़ने वाले धूल से आम जनजीवन परेशान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलेबिरा में सड़कों पर उड़ती धूल से राहगीर और दुकानदार बेहद परेशान हैं। धूल के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

कोलेबिरा, सिमडेगा: कोलेबिरा में इन दिनों सड़क से उड़ने वाली धूल लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है. मुख्य सड़कों पर वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच सड़क किनारे जमा मिट्टी और धूल हवा में उड़कर राहगीरों, दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशान कर रही है. खासकर बड़े और भारी वाहनों के गुजरने के दौरान सड़क पर धूल का गुबार उठता है.

विज्ञापन

कोलेबिरा की कई सड़कों के किनारे पर्याप्त साफ-सफाई और धूल नियंत्रण की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है. सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर धूल के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हैं. वहीं, सड़क किनारे दुकान चलाने वाले व्यवसायियों के लिए भी यह समस्या रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी है.

वाहनों के गुजरते ही धूल दुकानों के अंदर तक पहुंच जाती है, जिससे दुकानों में रखे सामान पर धूल की परत जम जाती है. इससे दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है. खाद्य सामग्री और अन्य सामान बेचने वाले दुकानदारों के लिए यह समस्या और भी चिंता का विषय है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की नियमित सफाई और धूल नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाये जाने चाहिए. लगातार धूल के संपर्क में रहने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola