पहाड़ी और घाटी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही मूंगफली और उड़द की खेती

Updated:
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के कोरवा गांव में कृषि विभाग की टीम ने अरहर क्लस्टर और मूंगफली की खेती का निरीक्षण किया। किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया।

विज्ञापन

कुरडेग, सिमडेगा: प्रखंड क्षेत्र के आदिम जनजाति (कोरवा) बहुल गांवों में कृषि विभाग की टीम ने अरहर क्लस्टर एवं मूंगफली की खेती का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, संबंधित पंचायत की मुखिया सहित विभागीय कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने खेतों का भ्रमण कर किसानों द्वारा की जा रही फसलों की स्थिति का जायजा लिया तथा खेती से संबंधित जानकारी ली.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आदिम जनजाति (कोरवा) किसानों द्वारा करीब दो एकड़ भूमि में लगाये गये अरहर क्लस्टर का अवलोकन किया गया. अधिकारियों ने अरहर की फसल की स्थिति, पौधों के विकास और खेती की पद्धति की जानकारी ली. इसके अलावा गांव के पहाड़ी एवं घाटी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर की जा रही मूंगफली और उड़द की खेती भी देखी गयी.

जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी ने किसानों से फसल की देखभाल, समय पर निराई-गुड़ाई, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक कृषि तकनीकों की जानकारी साझा की. उन्होंने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाते हुए आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola