चौकीदार परेड में दायित्वों की समीक्षा, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

चौकीदारों को निर्देश देते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा जिले में चौकीदारों की परेड आयोजित की गई. इस दौरान उनकी जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

सिमडेगा. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान चौकीदारों की उपस्थिति दर्ज करने के साथ उनके कार्यों व दायित्वों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. परेड में चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाना या ओपी को देने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

सामाजिक, धार्मिक व अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों की जानकारी समय पर पुलिस को उपलब्ध कराने और विधि-व्यवस्था से जुड़ी संभावित समस्याओं की पूर्व सूचना देने को कहा गया. चोरी, मारपीट, आपसी विवाद, अवैध गतिविधि अथवा अन्य आपराधिक घटनाओं की सूचना बिना विलंब पुलिस तक पहुंचाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व सौहार्द बनाये रखने में सहयोग करने का निर्देश दिया गया. आम लोगों को कानून के पालन के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी.

अधिकारियों ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और आमजनों की सुरक्षा में चौकीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्हें निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola