टांगरटोली से स्वास्थ्य उपकेंद्र हटाने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों का विरोध, सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ को ज्ञापन सौंपते भाजपाई | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के केरसई में स्वास्थ्य उपकेंद्र को टांगरटोली से पथरीटोली ले जाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने विरोध किया है। प्रशासन से स्थल न बदलने की मांग की गई है।

विज्ञापन

पथरीटोली ले जाने के प्रस्ताव से नाराज ग्रामीणों ने भाजपा नेता रवि गुप्ता के समक्ष रखी समस्या, अंचलाधिकारी से स्थल परिवर्तन रोकने की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

केरसई, सिमडेगा : केरसई प्रखंड के टैंसर पश्चिमी पंचायत के टांगरटोली में प्रस्तावित स्वास्थ्य उपकेंद्र को पथरीटोली ले जाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने विरोध किया है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला महामंत्री रवि गुप्ता के समक्ष अपनी समस्या रखी. इसके बाद ग्रामीणों ने केरसई अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य उपकेंद्र का स्थल परिवर्तन नहीं करने की मांग की.

ग्रामीणों का कहना है कि टांगरटोली पंचायत क्षेत्र के बीच में स्थित है और इसके आसपास बड़ी आबादी निवास करती है. ऐसे में यहां स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण होने से आसपास के कई गांवों के लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी. ग्रामीणों के अनुसार, उपकेंद्र को पथरीटोली स्थानांतरित किये जाने से कई गांवों के लोगों को इलाज के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी.

दोबारा स्थल निरीक्षण की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रस्तावित स्थल का दोबारा निरीक्षण करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जनसंख्या, आवागमन की सुविधा और ग्रामीणों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए टांगरटोली में ही स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया जाना चाहिए.

मौके पर रवि गुप्ता ने कहा कि जनहित से जुड़े मामले में ग्रामीणों के साथ किसी प्रकार की नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए. टांगरटोली क्षेत्र के बीच में स्थित होने के साथ बड़ी आबादी के लिए सुविधाजनक है. उन्होंने प्रशासन से मामले पर पुनर्विचार कर ग्रामीणों की मांग के अनुरूप सकारात्मक पहल करने की मांग की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola