कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Apr 2026 11:22 PM
कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू
ठेठईटांगर. प्रखंड के कसबहाल स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. सुबह लतापानी जलाशय से विधिवत पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम राम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली. श्रद्धालुओं ने लगभग एक किलोमीटर की पदयात्रा कर मंदिर परिसर पहुंच कर मंदिर की परिक्रमा की और कलश स्थापना की. इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन स्थानीय कीर्तन मंडली द्वारा शुरू किया गया. आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. साथ ही बाहर की कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है. अखंड हरिकीर्तन का समापन शुक्रवार को होगा. इसके बाद भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहित की भूमिका सुनील मिश्रा निभा रहे हैं. मंदिर समिति के राधेश्याम प्रधान, गुड्डू प्रधान, संजय प्रधान, जयंत प्रधान, विद्यावती कुमारी, सुनीता देवी, मंजुला देवी, विजयलक्ष्मी देवी समेत सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.
खराब चापानलों की हो रही है मरम्मत
कुरडेग. कुरडेग पंचायत की मुखिया उर्मिला कुजूर के प्रयास से क्षेत्र में खराब पड़े चापानलों की मरम्मत की जा रही है. मुखिया स्वयं गांव-गांव जा कर खराब पड़े चापानलों का जायजा ले रही हैं तथा उसे मरम्मत कराने का काम कर रही हैं. उन्होंने व्हाटसएप ग्रुप बना दिया है, जिसमें लोग चापानल खराब होने की सूचना दे रहें है. इसके बाद मुखिया स्वयं स्थल पर पहुंच कर उस चापानल को बनावा कर लोगों की सेवा कर रही हैं. मुखिया के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं. इस क्रम में गुरुवार को छाताकाहू, बैघमा, कदम टोली, खालीजोर, कुरडेग माइकल किंडो स्टेडियम आदि जगहों पर चापानल की मरम्मत की गयी. मुखिया उर्मिला कुजूर ने बताया की पानी की समस्या नहीं होने दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










